शनिवार, 18 मई, 2013 | 11:57 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
कर्नाटक में सिद्धारमैया मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया
 
अगले महीने से दौडे़गी साइंस एक्सप्रेस
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-06-12 07:35 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
देश की बेहतरीन जैव विविधता को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सरकार अगले महीने साइंस एक्सप्रेस चलाने जा रही है, जो दो साल में देश भर के 100 स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक साइंस एक्सप्रेस को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की मदद से चलाएगा। पांच जून को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि 16 कोच वाली साइंस एक्सप्रेस-जैव विविधता स्पेशल ट्रेन में आठ डिब्बे पूरी तरह देश भर की जैव विविधता को प्रदर्शित करने के लिए समर्पित होंगे। इसमें जैव-भौगोलिक जोन का प्रदर्शन होगा, जिनमें हिमालय पार और हिमालय, गंगा का मैदान, पूर्वोत्तर भारत, रेगिस्तान, पश्चिमी घाट, दक्षिणी प्रायद्वीप और तट एवं द्वीप शामिल होंगे।

इन आठ कोच में जैव विविधता, खतरे में चल रही प्रजातियों, जैव विविधता स्थल, घरेलू जैव विविधता कृषि एवं पशुपालन, जैव विविधता एवं आजीविका, जैव संस्कृति, जलवायु परिवर्तन, संरक्षण के उपाय, सफलता की खबरें, अनुभव और संरक्षण की चुनौतियों को लेकर प्रदर्शनियां होंगी।

इसमें कहा गया कि तीन कोच में जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा एवं जल संरक्षण जैसे विषयों पर प्रदर्शनी होगी। एक अन्य कोच में साइंस का मजा और प्रयोगशाला होगी, जिसमें छात्र विभिन्न परीक्षण कर सकेंगे ताकि उन्हें जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान और पर्यावरण को समझने में आसानी हो। एक कोच में सम्मेलन कक्ष एवं प्रशिक्षण कक्ष होगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°