फोटो गैलरी

Hindi Newsइस रेस्टोरेंट में आने वालों को बनना पड़ता है कैदी

इस रेस्टोरेंट में आने वालों को बनना पड़ता है कैदी

कोलकाता की कैमेक स्ट्रीट पर बनी एक दो मंजिला इमारत में आने वालों को कैदी बनना पड़ता है। जानते हैं क्यों? खाना खाने के लिए। हैरान हो गए ना, लेकिन यही सच्चाई है। ये कहानी है कैदी किचन की। 'कैदी...

इस रेस्टोरेंट में आने वालों को बनना पड़ता है कैदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 26 May 2015 03:23 PM
ऐप पर पढ़ें

कोलकाता की कैमेक स्ट्रीट पर बनी एक दो मंजिला इमारत में आने वालों को कैदी बनना पड़ता है। जानते हैं क्यों? खाना खाने के लिए। हैरान हो गए ना, लेकिन यही सच्चाई है।

ये कहानी है कैदी किचन की। 'कैदी किचन' कोलकाता का थीम बेस्ड रेस्टोरेंट है जिसमें आने वालों को बैरक में डाल दिया जाता है और तभी दिया जाता है खाना।

livehindustan.com से बात करते हुए अकाउंट मैनेजर अंकित केजरीवाल ने बताया कि इस रेस्टोरेंट को 2012 में शुरु किया गया था। photo1

केजरीवाल ने बताया कि रोहित, सौरव और अंकित ने मिलकर इस रेस्टोरेंट को शुरु किया था। उस वक्त काफी लोगों को ये बहुत अजीब लगा था लेकिन आज इस रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए करीब 200 लोग रोजाना आते हैं।

इस रेस्टोरेंट में कुछ बैरक भी बने हैं जिनमें खाना खाने वालों को भीतर भेज कर बाहर से ताला लगा दिया जाता है। हथकड़ी, सायरन, लाल बत्ती, कैदी के कपड़ों में वेटर, जेल कर्मचारियों के कपड़ों में सुपरवाइजर आदि को देख कर वाकई ये महसूस होता है कि आप जेल में आ गए हैं।

लेकिन जेल की थीम पर भी कोई रेस्टोरेंट बनाता है भला? ये ख्याल क्यों आया? इन सवालों के जवाब में अंकित केजरीवाल बताते हैं,'हमें ये थीम काफी अलग लगी थी। लगा कि कोलकाता में ऐसा पहले कभी कुछ नहीं हुआ, इसको पसंद किया जाएगा।'

वे बताते हैं कि,'पहले लोगों को भी अजीब लगता था लेकिन यहां कि व्यवस्थाएं और वातावरण देख कर उनकी शंकाएं खत्म हो गईं, इसके बाद तो हमारे स्वाद ने जादू कर दिया।'

यूं तो कोलकाता में काफी थीम रेस्टोरेंट हैं लेकिन कैदी किचन वाकई थोड़ा अलग है। इस खूबसूरत 'जेल' में थाई, मैक्सिकन और भारतीय खाना मिलता है जो जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें