फोटो गैलरी

Hindi News4.3 लाख साल पहले हुई थी पहली बार इंसान की हत्या

4.3 लाख साल पहले हुई थी पहली बार इंसान की हत्या

वैज्ञानिकों को स्पेन में 4,30,000 साल पुरानी एक खोपड़ी मिली है, जिसपर घातक चोट के निशान हैं। संभवत: यह दुनिया का पहला हत्याकांड है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वे इस विश्व की सबसे पुरानी हत्या के...

4.3 लाख साल पहले हुई थी पहली बार इंसान की हत्या
एजेंसीFri, 29 May 2015 08:56 AM
ऐप पर पढ़ें

वैज्ञानिकों को स्पेन में 4,30,000 साल पुरानी एक खोपड़ी मिली है, जिसपर घातक चोट के निशान हैं। संभवत: यह दुनिया का पहला हत्याकांड है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वे इस विश्व की सबसे पुरानी हत्या के रहस्य को सुलझा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे शुरुआती इंसानी अंत्येष्टि प्रथाओं के बारे में भी सबूत मिलता है।

इस शोध में ब्रिटेन स्थित बिंघमटन यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित मानव विज्ञानी रॉल्फ क्वाम भी सहयोग कर रहे हैं। यह शोध उत्तरी स्पेन के पुरातात्विक स्थल सीमा दे लोस हुएसोस में चल रहा है।

गौरतलब है कि एक भूमिगत गुफा में स्थित इस स्थल में कम से कम 28 लोगों के अवशेष मिले हैं। ये सभी 4,30,000 साल पुराने हैं। इस स्थल तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता एक 13 मीटर गहरा खड़ा खड्ड है। यह अब एक रहस्य है कि इस जगह तक मानव शवों को कैसे ले जाया गया होगा। राॠल्फ क्वाम ने कहा कि यह अच्छा सबूत है और इससे उस समय के व्यवहार के बारे में काफी कुछ पता चलता है। यह शोधपत्र पीएलओएस वन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें