फोटो गैलरी

Hindi Newsटोक्यो के होटल पर आ गया 40 फुट का गॉडजिला

टोक्यो के होटल पर आ गया 40 फुट का गॉडजिला

गॉडजिला का नाम आपने हॉलीवुड फिल्मों में खूब सुना होगा। इस फिल्म की कई सीरिज सुपरहिट हुई। भारत में भी उसके हिन्दी वर्जन को खूब पसंद किया गया। पर आपको जानकर आश्चर्य होगा कि फिक्शन की दुनिया का ये अजीब...

टोक्यो के होटल पर आ गया 40 फुट का गॉडजिला
एजेंसीThu, 04 Jun 2015 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

गॉडजिला का नाम आपने हॉलीवुड फिल्मों में खूब सुना होगा। इस फिल्म की कई सीरिज सुपरहिट हुई। भारत में भी उसके हिन्दी वर्जन को खूब पसंद किया गया। पर आपको जानकर आश्चर्य होगा कि फिक्शन की दुनिया का ये अजीब विकराल प्राणी अब हकीकत में आ गया है।
टोक्यो के शिंजुकु नाम के शहर में टोहो बिल्डिंग पर ये गॉडजिला आ गया है। सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन 30 मंजिली इस इमारत की आठवीं मंजिल पर आप इसको देख सकते हैं। यहां 40 फुट के गॉडजिला के सिर को स्थापित किया गया है।
इसका मकसद पर्यटकों को लुभाना है। इस कॉम्प्लेक्स में होटल, सिनेमा, दुकानें और रेस्तरां हैं। यहां ज्यादा से ज्यादा लोग घूमने आएं इसके लिए प्रशासन से इसको स्थापित करने की बाकायदा इजाजत ली गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें