फोटो गैलरी

Hindi Newsसौरभ और धौनी सर्वश्रेष्ठ कप्तान : द्रविड़

सौरभ और धौनी सर्वश्रेष्ठ कप्तान : द्रविड़

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का मानना है कि सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धौनी देश के सबसे सफलतम कप्तानों में से...

सौरभ और धौनी सर्वश्रेष्ठ कप्तान : द्रविड़
Thu, 05 Jul 2012 03:48 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का मानना है कि सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धौनी देश के सबसे सफलतम कप्तानों में से हैं।
 
टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले द्रविड़ ने कहा कि उन्हें अपने करियर में गांगुली और धौनी दोनों की ही कप्तानी में खेलने का मौका मिला है और दोनों ही खिलाड़ी इस पद के लिए उपयुक्त थे।
 
द्रविड़ ने कहा कि सभी कप्तानों में कोई न कोई बात बेहद खास होती है। गांगुली में कप्तानी को लेकर काफी जोश था। उनमें हमेशा जीतने का जज्बा हुआ करता था। वह अपने नेतृत्व में हर वह चीज करते थे जिससे टीम को जीत हासिल हो सके।
 
धौनी के बारे में पूर्व कप्तान ने कहा कि धौनी के पास काफी परिपक्व टीम है। उनमें नेतृत्व करने की बढ़िया क्षमता है। मैं धौनी के टीम में संतुलन बनाए रखने और अपनी कप्तानी पर भरोसा रखकर खेलने की क्षमता की हमेशा ही प्रशंसा करता हूं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें