खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
मुझे नहीं थी रेव पार्टी की जानकारी: राहुल शर्मा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:21-05-12 02:27 PM
मुंबई में एक रेव पार्टी में शामिल हुए पुणे वारियर्स के स्पिनर राहुल शर्मा ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्हें रेव पार्टी की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह तो दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गए थे।
राहुल ने कहा कि मुझे तो एक दोस्त ने होटल में बर्थडे पार्टी में बुलाया था। वेन मेरे साथ गया था। मुझे तो पता भी नहीं था कि वहां रेव पार्टी है।
गौरतलब है कि मुंबई के जुहू स्थित होटल ओकवुड में कल रात रेव पार्टी में छापे के बाद 96 लोगों को पकड़ा गया जिसमें आईपीएल के दो क्रिकेटर राहुल और परनेल भी शामिल थे। पंजाब के इस खिलाड़ी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर वेन भी उसकी तरह निर्दोष हैं।
राहुल ने कहा कि हम शाम सात बजे पार्टी में गए और साढे सात बजे अचानक पुलिस आ गई। हम हैरान थे कि हो क्या रहा है। मैने पुलिस अधिकारी से पूछा कि क्या हो रहा है तो उन्होंने बताया कि छापा पड़ा है।
इस लेग स्पिनर ने कहा कि हमने पुलिस से कहा कि हम पूरा सहयोग करेंगे। हमने मेडिकल टेस्ट भी दे दिये हैं। उसने कहा कि वह कोकीन वगैरह तो क्या कभी शराब को भी नहीं छूता।
उसने कहा कि मैं बहुत सीधे सादे परिवार से हूं। मैने कभी बीयर भी नहीं पी है। रेव पार्टी का तो सवाल ही नहीं उठता। यह पूछने पर कि क्या उसने टीम प्रबंधन से इस वाकये के बाद बात की है, उसने कहा कि मैने टीम प्रबंधन को सारी हकीकत बता दी है। अब टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद सब साफ हो ही जायेगा।

01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल