बुधवार, 22 मई, 2013 | 22:55 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सचिन पर ध्यान केंद्रित करना जोखिम भरा: स्वान
लार्ड्स, एजेंसी
First Published:19-07-11 07:41 PM
Last Updated:19-07-11 07:41 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान को लगता है कि आगामी टेस्ट सीरीज में केवल सचिन तेंदुलकर पर ध्यान केंद्रित करना बहुत जोखिम भरा होगा क्योंकि भारतीय टीम केई अन्य अच्छे बल्लेबाज भी हैं।

स्वान ने कहा कि केवल सचिन पर ध्यान केंद्रित करना बहुत जोखिम भरा होगा। वह वर्तमान पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और रिकार्ड इसकी कहानी बयां करते हैं, लेकिन केवल उन्हीं पर ध्यान केंद्रित करना जोखिम भरा होगा क्योंकि कोई दूसरा बल्लेबाज आकर हमारे हाथ से मैच छीन सकता है।

स्वान ने हालांकि तेंदुलकर की जमकर तारीफ की जो अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक से केवल एक शतक दूर हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें टीवी पर शतक जमाते हुए तब देखा था जबकि स्काई स्पोटर्स शुरू भी नहीं हुआ। वह बहुत पुरानी बात है। वह बेजोड़ प्रतिभा के धनी है और अब 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक के करीब हैं।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि उन्हें इसके लिए छह-सात महीने और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि हम नहीं चाहते कि वह इंग्लैंड में यह उपलब्धि हासिल करें।
इस 32 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने हालांकि कहा कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भारतीय टीम के सबसे करिश्माई खिलाड़ी है।

उन्होंने कहा कि उनकी टीम में सबसे करिश्माई खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी है। वह भारत में कितने लोकप्रिय हैं इसका अंदाजा आपको भारत में जाकर ही लग सकता है। वह किसी भी अन्य खिलाड़ी से अधिक महत्वपूर्ण है। वह आगे बढ़कर अगुवाई करते हैं और काफी खतरनाक खिलाड़ी हैं।

अब तक 32 टेस्ट मैच में 140 विकेट लेने वाले स्वान ने खुलासा किया कि उनकी टीम ने भारत के शीर्ष बल्लेबाजों को अच्छी तरह से आकलन किया है और वह 21 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास सहयोगी स्टाफ का बड़ा दल है जिन्होंने बल्लेबाजों पर सारे आंकड़े इकट्ठा कर रखे हैं। कहां गेंदबाजी करनी है कैसे गेंदबाजी करनी है। उम्मीद है कि हमारा प्लान ए और प्लान बी काम करेगा और हमें प्लान सी और प्लान डी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्वान ने कहा कि भारत को शीर्ष क्रम में वीरेंद्र सहवाग की कमी खलेगी। जब भी टीम का उस जैसे खिलाड़ी को गंवाती है तो वह बड़ा नुकसान होता है। सहवाग बेजोड़ है। यह वैसा ही जैसे हमारी टीम में जोनाथन ट्राट का नहीं होना। उनकी कमी पूरा करना आसान नहीं होगा।

इस ऑफ स्पिनर का मानना है कि सीरीज में वही टीम जीतेगी जो 20 विकेट लेने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि जो टीम 20 विकेट ले सकती है जीत उसी की होगी और मैं अपनी टीम से खुश हूं। हमें जीत की उम्मीद है। यदि आप ऐसा नहीं सोचते तो आप अपने पांवों पर ही कुल्हाड़ी मारते हो। मैं खुद को थोड़ा बेहतर मानने में सहज महसूस करता हूं।

स्वान ने कहा कि उन्हें इस पर कोई गिला नहीं कि इंग्लैंड का आक्रमण स्विंग गेंदबाजों के इर्द-गिर्द घूमेगा। उहोंने कहा कि हमारे पास ऐसा आक्रमण होना चाहिए। सीमरों को फायदा मिलेगा। हमारे पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°