फोटो गैलरी

Hindi Newsआंध्र अदालत ने धौनी के खिलाफ वॉरंट को वापस लिया

आंध्र अदालत ने धौनी के खिलाफ वॉरंट को वापस लिया

एक स्थानीय अदालत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में शिकायत के संबंध में पिछले महीने जारी जमानती वॉरंट को वापस ले लिया। धौनी के वकील पंकज भागला...

आंध्र अदालत ने धौनी के खिलाफ वॉरंट को वापस लिया
एजेंसीThu, 17 Jul 2014 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

एक स्थानीय अदालत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में शिकायत के संबंध में पिछले महीने जारी जमानती वॉरंट को वापस ले लिया।

धौनी के वकील पंकज भागला और एम विष्णुवर्धन रेड्डी ने कल सत्र अदालत के न्यायाधीश वाई विजयकुमार के सामने वकालतनामा पेश किया जिसे उन्होंने स्वीकार करके वॉरंट रद्द कर दिया। इस मामले की आखिरी सुनवाई 25 जुलाई को होगी।

वकीलों ने कहा कि धौनी को उनके खिलाफ जारी वॉरंट के बारे में मीडिया के जरिये पता चला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें