29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
मैं सचिन को बोल्ड कर सकता हूं: ब्लेक
लंदन, एजेंसी
First Published:11-08-12 06:59 PM
खुद को भारतीय तेज गेंदबाजों से ज्यादा तेज बताने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज धावक जमैका के योहान ब्लेक विस्फोटक भारतीय ओपनर वीरेन्द्र सहवाग, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और तूफानी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के भी जबर्दस्त फैन हैं।
लंदन ओलंपिक में 100 मी और 200 मी फर्राटा दौड़ में रजत पदक जीत चुके ब्लेक ने संवाददाताओं से कहा कि तकनीकी तौर पर सचिन और ताकत के मामले में सहवाग तथा गेल मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। सहवाग तो हर गेंद को मारते हैं। आप उनके मैच देखें तो वह पहली ही गेंद से शुरू हो जाते हैं और गैप ढूंढ़ लेते हैं।
हमवतन महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से सचिन की तुलना किए जाने पर ब्लेक ने डिप्लोमेट अंदाज में कहा कि मुझे धर्मसंकट में मत डालो। बार-बार पूछे जाने पर भी ब्लेक ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की।
गेंदबाजों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मैं भारतीय तेज गेंदबाजों से कहीं ज्यादा तेज हूं। वे कहीं से तेज नहीं हैं। वे 87.88 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। मैं खुद 90.91 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर लेता हूं। मुझे पता है कि मैं ज्यादा तेज गेंदबाजी कर सकता हूं। मैं शायद दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज बन सकता हूं।
क्रिकेट से अपने जुडाव पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट मेरा पहला प्यार है और मैं अच्छा क्रिकेटर बन सकता हूं। मुझे लगता है कि अगर मौका मिले तो सचिन, सहवाग जैसे बल्लेबाजों को बोल्ड भी कर सकता हूं और दमदार बल्लेबाजी भी कर सकता हूं। मैंने कुछ क्रिकेट मैच खेले भी हैं।
ब्लेक गत वर्ष से ही कहते रहे हैं कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना चाहते हैं। इस बार इस बारे में अटकलें तेज हो गई हैं। इस पर ब्लेक ने कहा कि मेरे एजेंट इस काम में लगे हुए हैं और देख रहे हैं कि कैसे समय निकाला जा सकता है।
51

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
