बुधवार, 22 मई, 2013 | 22:41 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर पोंटिंग
सिडनी, एजेंसी
First Published:19-07-12 02:20 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रिकी पोंटिंग अपने घरेलू मैदान होबर्ट पर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा क्रिकेट टेस्ट मैच खेलने का स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
     
पोंटिंग यदि नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों टेस्ट खेलेंगे तो वह श्रीलंका के खिलाफ अगली सीरीज के पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे।
     
फरवरी में वनडे टीम से बाहर किये गए पोंटिंग अभी तक 165 टेस्ट खेल चुके हैं। वह पूर्व कप्तान वॉ के रिकॉर्ड से तीन टेस्ट पीछे हैं। दक्षिण अफ्रीका ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर 50 साल बाद पहला टेस्ट खेलेगा जब नौ नवंबर को तीन टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।
     
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट एडीलेड ओवल पर 22 नवंबर से और तीसरा पर्थ के वाका मैदान पर 30 नवंबर से खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने गाबा पर आखिरी टेस्ट दिसंबर 1963 में खेला था जब रिची बेनो की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ड्रॉ खेला था।

दक्षिण अफ्रीका ने 2008-09 के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। वहीं पिछले साल दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।
     
दक्षिण अफ्रीकी टीम यदि ब्रिटेन में गुरूवार से शुरू हो रही तीन टेस्ट की श्रंखला में यदि इंग्लैंड को हरा देती है तो टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज हो जाएगी। श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°