UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
चोटिल विनय की जगह इरफान पठान
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:13-07-12 07:12 PM
आलराउंडर इरफान पठान के भाग्य का छीका फूटा है और उन्हें चोटिल तेज गेंदबाज आर विनय कुमार की जगह श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है।
कर्नाटक के तेज गेंदबाज विनय हेमस्ट्रिंग चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं। विनय इस चोट से तीन सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहेंगे और 21 जुलाई से होने वाले श्रीलंका दौरे में नहीं खेल पाएंगे। भारत को श्रीलंका दौरे में पांच एकदिवसीय मैच और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना है।
इस महीने के शुरू में जब श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया तो उसमें इरफान की छुट्टी कर दी गई थी। इरफान बंगलादेश में मार्च में हुए एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इरफान फरवरी 2009 में भारतीय टीम से बाहर होने के बाद दिसंबर 2011 में भारतीय टीम में लौटे थे। तब वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र वनडे खेलने के बाद वह आस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज का हिस्सा थे। हालांकि उनकी वापसी फिर सात वनडे तक ही टिकी रह सकी और उन्हें टीम से बाहर होना पडा था, लेकिन विनय की चोट ने इरफान को फिर से खुद को साबित करने का मौका दे दिया है ताकि वह सितंबर में श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम में जगह बना सकें।
सत्ताईस वर्षीय पठान ने 115 एकदिवसीय मैचों में 22.58 के औसत से 1468 रन बनाए हैं और 29.89 के औसत से 165 विकेट हासिल किए हैं।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
