ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर
युवराज अपने अंदाज में टाल गए शादी का सवाल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-07-12 05:06 PM
अपने विनोदी स्वभाव के लिए मशहूर ऑलराउंडर युवराज सिंह पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंधों और अपनी शादी के बारे में मीडिया के सवालों को बड़ी साफगोई के साथ लेकिन मजाकिया अंदाज में टालते नजर आए।
कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए अपनी संस्था युवराज सिंह फाउंडेशन के अभियान यूवीकैन के लांच के मौके पर युवराज ने मीडियाकर्मियों से खुलकर बातें की लेकिन इन दो मसलों पर वह कन्नी काटते नजर आए। कार्यक्रम खत्म होते होते मीडिया ने शादी का सवाल दाग ही दिया और युवराज ने बेहद सफाई से गेंद अपनी मां शबनम के पाले में डालकर छुट्टी कर ली।
शादी के बारे में पूछे जाने पर युवराज ने कहा कि आप जितनी बातें घुमा रहे थे। मुझे पहले ही पता चल गया कि शादी के बारे में पूछोगे। मेरी मम्मी जब शादी करा देगी मैं कर लूंगा। उन्होंने शबनम की ओर माइक बढ़ाते हुए कहा कि बोलो मम्मी कब करोगी मेरी शादी।
भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मसले पर पूछे जाने पर पहले तो वह मासूम और अनभिज्ञ सा चेहरा बनाते रहे लेकिन सवाल दोहराए जाने पर उन्होंने माइक सीधे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के सामने बढ़ा दिया। इतने में हाल ठहाकों से गूंज उठा।
शुक्ला के कुछ नहीं बोलने के बाद युवी ने माइक फिर से संभाला और कहा कि हम खिलाड़ी हैं और खेलना हमारा काम है। बोर्ड जब कहेगा तब हम खेलेंगे। इस पर फैसला लेना बोर्ड का काम है और हम पूरी तरह तैयार हैं।
इससे पहले युवराज कार्यक्रम में आए लोगों से बड़ी दिलेरी से मिले और उनके साथ बातें की तथा तस्वीरें खिंचवाई। उन्होंने कुछ मीडियाकर्मियों और बच्चों के साथ गली क्रिकेट भी खेली और बच्चों को टिप्स दिए।
30

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
