मंगलवार, 21 मई, 2013 | 14:12 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बारिश की भेंट चढ़ा आस्ट्रेलिया-आयरलैंड मैच
स्टोरमोंट (आयरलैंड), एजेंसी
First Published:24-06-12 12:25 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में शनिवार को खेला जाने वाला एकमात्र वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया गया।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। आयरलैंड की टीम 35 रन के कुल योग पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, जिसके बाद मूसलाधार बारिश की वजह से इस मुकाबले को बीच में ही रोकना पड़ा।

मुकाबला रोके जाने तक आयरलैंड की पारी में 10.3 ओवर का खेल हो पाया था। आयरलैंड की ओर से कप्तान और सलामी बल्लेबाज विलियम पोर्टरफील्ड खाता खोले बगैर आउट हुए।

इसके बाद एड जॉयस भी कुछ खास नहीं कर सके और वह भी शून्य पर पवेलियन लौट गए थे। पॉल स्टर्लिंग 24 रन बनाकर आउट हुए थे जबकि नील ओब्रायन (11) और गैरी विल्सन (0) नाबाद लौटे।

आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने दो जबकि पैट्रिक कमिंस ने एक विकेट झटका।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°