पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया
इंग्लैड की वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत
साउथम्पटन, एजेंसी
First Published:17-06-12 03:03 PM
ओपनर इयान बेल (126) के शानदार शतक के बाद टिम ब्रेस्नन (34 रन पर चार विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को शनिवार को वर्षा से बाधित पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 114 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
वेस्टइंडीज को जीत के लिए 48 ओवर में 287 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था लेकिन उसकी टीम 33.4 ओवर में 172 रन पर ही ढ़ेर हो गई। ड्वेन स्मिथ ने सर्वाधिक 56 रन बनाए जबकि मार्लन सैम्युअल्स ने 30 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाज तो दहाई के आंकडे तक भी नहीं पहुंच पाए।
कैरेबियाई टीम एक समय दो विकेट पर 102 रन बनाकर सुखद स्थिति में थी लेकिन फिर उसने अपने अंतिम आठ विकेट 70 रन जोड़ने में गंवा दिए। इंग्लैंड की तरफ से ब्रेस्नन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 34 रन देकर चार विकेट लिए जबकि जेम्स एंडरसन और ग्रेम स्वान ने दो-दो और स्टीवन फिन तथा स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले बेल ने एकदिवसीय टीम में अपनी वापसी का जश्न शानदार शतक बनाकर मनाया जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने छह विकेट पर 288 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। लगभग नौ महीने के लम्बे अंतराल के बाद वनडे टीम में लौटे बेल ने 117 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 126 रन की बेहतरीन पारी खेली जो उनका दूसरा वनडे शतक था।
स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन के वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद बेल को एकदिवसीय टीम में जगह दी गई है जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और अपनी वापसी को सार्थक साबित किया। कप्तान एलेस्टेयर कुक (शून्य) का विकेट पहले ही ओवर में गिर जाने के बाद बेल ने जोनाथन ट्रॉट (42) के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की। बेल को फिर इयोन मोर्गन (21) और क्रैग कीसवेटर (नाबाद 38) से भी अच्छा सहयोग मिला।
बेल 40 वें ओवर में जब आउट हुए तो इंग्लैंड का स्कोर 216 रन था कीसवेटर ने तीन चौकों की मदद से नाबाद 38, टिम ब्रेस्नेन ने दो चौकों के सहारे 21 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने मात्र 15 गेंदों में नाबाद 22 रन ठोकते हुए इंग्लैंड को 288 तक पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से सैम्मुल्स ने 43 रन पर दो विकेट लिए जबकि रवि रामपॉल, सुनील नारायण और ड्वेन ब्रावो को एक-एक विकेट मिला। विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने विकेट के पीछे चार कैच लपके।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल