गुरुवार, 20 जून, 2013 | 11:05 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
मेंडिस और फर्नैंडो की वनडे टीम में वापसी
कोलंबो, एजेंसी
First Published:25-05-12 05:15 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ऑलराउंडर जीवन मेंडिस और तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नैंडो की पाकिस्तान के खिलाफ अगले महीने शुरु हो रही घरेलू वनडे सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम में वापसी हुई है। इन दोनों के अलावा तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप और रंगना हेरात भी टीम में जगह पाने में सफल रहे हैं लेकिन ऑलराउंडर फरवीज महारूफ और अंजता मेंडिस को बाहर कर दिया गया है।
 
लेग स्पिन के साथ-साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी में अहम योगदान करने वाले जीवन मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 19 वनडे में 14 विकेट लिए हैं। उन्होंने पिछली बार पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में नंबवर 2011 में खेली गई सीरीज में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था। फर्नाडो ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दो टेस्ट और एक वनडे खेला था।
 
तेज गेंदबाज प्रदीप ने पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए थे लेकिन हेमस्ट्रिंग चोट के कारण उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था। अजंता मेंडिस को टीम में जगह नहीं मिली है। पीठ की चोट के कारण उन्होंने जनवरी के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो टी20 मैच एक और तीन जनवरी को हम्बनतोता में खेले जाएंगे।
 
पांच वनडे मैच पल्लेकेल और कोलंबो में सात से 18 जून के बीच खेले जाएंगे। दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीमों की घोषणा की गई है। हालांकि बोर्ड ने कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन माहेला जयवर्धने के ही कप्तान बने रहने की संभावना है। बाईस जून से शुरु हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बाद में टीम की घोषणा की जाएगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°