सोमवार, 20 मई, 2013 | 02:34 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
भारत में पाकिस्तान से खेलने में कोई परेशानी नहीं: धौनी
गुड़गांव, एजेंसी
First Published:31-05-12 11:00 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पाकिस्तान से द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों के दोबारा शुरू करने के विचार का समर्थन किया। धौनी ने कहा कि अगर पाकिस्तान यहां आकर खेलता है तो हमारे लिए यह अच्छा है। लेकिन मैं कार्यक्रम के बारे में नहीं जानता कि इन मैचों को कैसे कार्यक्रम में फिट किया जाएगा। हम उनसे खेलने को तैयार हैं।
 
वर्ष 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों और क्रिकेट संबंधों में भी खटास आ गई थी, लेकिन बीसीसीआई द्वारा पीसीबी प्रमुख जका अशरफ को आईपीएल के फाइनल के लिए आमंत्रित करने और चैम्पियंस लीग ट्वंटी20 में पाकिस्तानी टीम को शामिल करने से संकेत मिला है कि चीजें अब ठीक हो रही हैं।

धौनी इंग्लैंड के केविन पीटरसन के टवेंटी20 और वनडे प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा से काफी हैरान थे। उन्होंने यहां जिम स्पोटर्स फिट बाय एम एस धौनी लांच करने के मौके पर कहा कि यह हैरान करने वाली खबर है। इसका मतलब है कि वह आईपीएल का हिस्सा नहीं होगा। वह शानदार क्रिकेटर है। उसने आईपीएल में बेहतरीन खेल दिखाया है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने उसकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया है। उम्मीद करता हूं कि वह टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी रखे।

विश्वनाथन आनंद के कल मास्को में पांचवीं बार विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने की उपलब्धि के बारे में धौनी ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं जो उनसे एक बार मिल चुका हूं। वह शानदार व्यक्ति हैं और वह पिछले कुछ वर्षों में जो कुछ कर रहे हैं, शानदार है। प्रत्येक भारतीय को उन पर गर्व है।
 
धौनी ने आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर की आक्रामक कप्तानी के बारे में कहा कि वह मुझसे थोड़ा ज्यादा आक्रामक है। फिटनेस के बारे में धौनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम में फुटबाल ने उनकी काफी मदद की है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने बतौर फुटबालर शुरुआत की थी और इसने मुझे मजबूत करने में काफी मदद की है। मैं खुश हूं कि 2004 में शुरुआत करने के बाद मुझे कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी कुछ गंभीर नहीं हो।
 
भारतीय क्रिकेट टीम का अगले डेढ़ महीने तक कोई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं है और धौनी को उम्मीद है कि वे अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं को इस दौरान पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे पास काफी पूर्व प्रतिबद्धताएं हैं। मुझे सेव द टाइगर कैंपेन के साथ और सेना के साथ कुछ समय बिताना है। मैं परिवार के साथ भी कुछ समय बिताऊंगा और उम्मीद है कि छुट्टी पर जाऊंगा।
 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°