ब्रेकिंग
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी
'गंभीर की कप्तानी ने किया टीम का कायाकल्प'
पुणे, एजेंसी
First Published:23-05-12 02:42 PM
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम का कहना है कि गौतम गंभीर की कप्तानी के कारण ही टीम के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार आया है और वह आईपीएल के फाइनल में पहली बार जगह बनाने में कामयाब रही है।
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज अकरम ने कहा कि मैं केकेआर के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। इस टीम के खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं। पहले चार वर्षों और अब की टीम में अंतर का कारण अच्छा कप्तान और जोशीला मालिक है।
उन्होंने कहा कि हम दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर में विकेट को अच्छे से समझ गए थे। हम चार स्पिनरों के साथ मैदान में उतरे जिससे हमें मैच जीतने में मदद मिली।
केकेआर की टीम आईपीएल में 2008 में छठे, 2009 में आठवें, 2010 में छठे और 2011 में चौथे स्थान पर रही थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। अकरम ने इससे पहले आईपीएल की आलोचना करने वालों को नजरअंदाज करने की सलाह दी थी।
उन्होंने कहा था कि यह बहुत दुख की बात है कि लोग आईपीएल की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल यह लोग आईपीएल से ईर्ष्या करते हैं और उन्हें नजरअंदाज कर देना ही बेहतर है। हमें उनके बारे में न सोचकर आईपीएल के अंतिम चरण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज अकरम ने कहा कि मैं केकेआर के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। इस टीम के खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं। पहले चार वर्षों और अब की टीम में अंतर का कारण अच्छा कप्तान और जोशीला मालिक है।
उन्होंने कहा कि हम दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर में विकेट को अच्छे से समझ गए थे। हम चार स्पिनरों के साथ मैदान में उतरे जिससे हमें मैच जीतने में मदद मिली।
केकेआर की टीम आईपीएल में 2008 में छठे, 2009 में आठवें, 2010 में छठे और 2011 में चौथे स्थान पर रही थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। अकरम ने इससे पहले आईपीएल की आलोचना करने वालों को नजरअंदाज करने की सलाह दी थी।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल