देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: PM अमेरिका की लीडिया डेविस को 'मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज' लंदन में आतंकियों ने सरेआम ब्रिटिश सैनिक का सिर काटा लड़की ने लगाई फांसी, वेबकैम पर लाइव देखता रहा मंगेतर UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट

गेंदबाजों की मदद से भारत ए ने दबदबा बनाया
किंग्सटाउन (सेंट विन्सेंट), एजेंसी
First Published:10-06-12 03:19 PM
भारत ए ने अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से यहां दूसरे अनौपचारिक टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन वेस्टइंडीज ए के 212 रन पर आठ विकेट चटका दिए।
मध्यम गति के गेंदबाज अशोक डिंडा और शमी अहमद तथा कामचलाउ स्पिनर रोहित शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए। तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहे भारत ए ने फिर मेजबान टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमजोरी उजागर कर दी।
डिंडा ने गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए 22 रन देकर दो जबकि रोहित ने 31 और अहमद ने 43 रन देकर दो-दो विकेट झटके। वेस्टइंडीज ए की ओर से महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सलामी बल्लेबाज क्रेग बैथवाइट ने 66 रन की पारी खेली और वह क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान वीरासैमी परमॉल ने 36 रन बनाए।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ए के लिए यह फैसला फलदायी नहीं रहा। उन्हें पहला झटका सलामी बल्लेबाज जस्टिन गुलियन (05) के आउट होने से लगा जो अहमद की गेंद पर मनोज तिवारी को कैच दे बैठे।
वेस्टइंडीज की तरह से कोई मजबूत साझदारी नहीं बन सकी। टीम के लिए केवल दो साझेदारियां की उपयोगी रही जिसमें ब्रैथवाइट और नरूमा बोनर (25) ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इसके बाद ब्रैथवाइट ने परमॉल के साथ 47 रन की भागीदारी की।
ब्रैथवाइट हालांकि एक छोर पर डटे रहे और दिन में 292 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके जमाए। उन्हें निचले क्रम में परमॉल का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 40 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से 36 रन बनाए। लेकिन डिंडा ने परमॉल की मनोरंजक पारी का अंत किया जिन्होंने इससे पहले मध्यक्रम बल्लेबाज कायले कोरबिन (13) को पवेलियन भेजा था।
डिंडा और अहमद के पहले स्पैल में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारत ए के कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने राहुल शर्मा को गेंदबाजी पर लगाया और इस लेग स्पिनर ने तुंरत तीसरे नंबर के बल्लेबाज डोनोवान पागोन को आउट किया।
इसके बाद ब्रैथवाइट और बोनर ने 48 रन जोड़े।
मध्यम गति के गेंदबाज अशोक डिंडा और शमी अहमद तथा कामचलाउ स्पिनर रोहित शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए। तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहे भारत ए ने फिर मेजबान टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमजोरी उजागर कर दी।
डिंडा ने गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए 22 रन देकर दो जबकि रोहित ने 31 और अहमद ने 43 रन देकर दो-दो विकेट झटके। वेस्टइंडीज ए की ओर से महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सलामी बल्लेबाज क्रेग बैथवाइट ने 66 रन की पारी खेली और वह क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान वीरासैमी परमॉल ने 36 रन बनाए।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ए के लिए यह फैसला फलदायी नहीं रहा। उन्हें पहला झटका सलामी बल्लेबाज जस्टिन गुलियन (05) के आउट होने से लगा जो अहमद की गेंद पर मनोज तिवारी को कैच दे बैठे।
ब्रैथवाइट हालांकि एक छोर पर डटे रहे और दिन में 292 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके जमाए। उन्हें निचले क्रम में परमॉल का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 40 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से 36 रन बनाए। लेकिन डिंडा ने परमॉल की मनोरंजक पारी का अंत किया जिन्होंने इससे पहले मध्यक्रम बल्लेबाज कायले कोरबिन (13) को पवेलियन भेजा था।
डिंडा और अहमद के पहले स्पैल में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारत ए के कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने राहुल शर्मा को गेंदबाजी पर लगाया और इस लेग स्पिनर ने तुंरत तीसरे नंबर के बल्लेबाज डोनोवान पागोन को आउट किया।
इसके बाद ब्रैथवाइट और बोनर ने 48 रन जोड़े।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल