बुधवार, 22 मई, 2013 | 07:27 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बेल के प्रदर्शन से खुश हैं कुक
साउथम्पटन, एजेंसी
First Published:17-06-12 04:01 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इंग्लैंड की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान एलिस्टर कुक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक लगाने वाले साथी बल्लेबाज इयान बेल के प्रदर्शन से खुश हैं।

रोस बाउल में शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले मेजबान इंग्लैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 114 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में बेल ने 126 रन की पारी खेली थी।

'स्काई स्पोर्ट्स' के मुताबिक कुक ने कहा कि साथी खिलाड़ियों की ओर से वास्तव में यह अच्छा प्रदर्शन था। शीर्ष क्रम में बेल का प्रदर्शन सराहनीय है। खासकर उन परिस्थितियों में जब मैच के शुरुआत में आसमान में बादल छाए हुए थे।

उल्लेखनीय है कि इंग्लिश टीम इस समय केविन पीटरसन का विकल्प तलाश रही है, जिन्होंने हाल में सीमित ओवर की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

कुक ने कहा कि बेल और जोनाथन ट्रॉट (42) ने वास्तव में अच्छा खेला और हमने 288 रन बनाए। किसी भी मैदान पर 300 के आसपास का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होता। इंग्लैंड की ओर से टिम ब्रेस्नन ने सबसे अधिक चार विकेट झटके।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°