फोटो गैलरी

Hindi Newsद.अफ्रीका के दौरे पर जाएंगे अर्जुन तेंदुलकर

द.अफ्रीका के दौरे पर जाएंगे अर्जुन तेंदुलकर

पिता के नकशेकदम पर चल रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेन्दुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर 15 दिवसीय क्रिकेट  दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएंगे।         अर्जुन,...

द.अफ्रीका के दौरे पर जाएंगे अर्जुन तेंदुलकर
एजेंसीSat, 01 Nov 2014 09:36 AM
ऐप पर पढ़ें

पिता के नकशेकदम पर चल रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेन्दुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर 15 दिवसीय क्रिकेट  दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएंगे।
       
अर्जुन, वर्ली क्रिकेट क्लब के साथ दो से 15 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएंगे और वहां 16 से 18 आयु वर्ग टीम का नेतृत्व भी करेंगे। इस दौरे का आयोजन वर्ली क्रिकेट कलब के मालिक अविनाश कदम ने किया है।
       
कदम ने बताया कि वर्ली क्रिकेट क्लब अपने दौरे में जोहानसबर्ग प्रिटोरिया और पाशेफस्ट्रम के स्कूलों के खिलाफ 45 ओवरों के दस मैच खेलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे ज्यादातर युवा खिलाड़ी सिर्फ मुंबई में ही खेलते हैं। ऐसे दौरों से उन्हें अलग परिस्थितियों में खेलने का अच्छा मौका मिलता है।
       
वर्ष 2011 से ही दक्षिण अफ्रीका के दौरे आयोजित करा रहे कदम ने अर्जुन के बारे में कहा कि अर्जुन ने पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर लाजवाब प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक रन बनाए थे। वह दो वर्ष से क्लब से जुडे हुए है और उनके अंदर भी अपने पिता की तरह सीखने की लालसा रहती है।
       
सचिन ने भी मात्र सोलह वर्ष की उम्र में भारत के लिए चुने जाने से पहले वर्ष 1988 और 1989 में स्टार क्रिकेट क्लब के साथ दो बार इंग्लैंड का दौरा किया था जो उनके लिए काफी फायदेमंद रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें