फोटो गैलरी

Hindi NewsIPL: ट्रोफी के साथ बदरीनाथ जाएंगे मुंबई इंडियंस

IPL: ट्रोफी के साथ बदरीनाथ जाएंगे मुंबई इंडियंस

आईपीएल 8 के चैंपियन मुंबई इंडियंस की जीत का जश्न बदरीनाथ धाम में भी खूब मनाया गया। बदरीनाथ में मुंबई इंडियंस के मालिक अंबानी परिवार कुछ दिन पूर्व मैच का फाइनल जीतने की मन्नत को लेकर बदरीनाथ...

IPL: ट्रोफी के साथ बदरीनाथ जाएंगे मुंबई इंडियंस
एजेंसीTue, 26 May 2015 12:03 PM
ऐप पर पढ़ें

आईपीएल 8 के चैंपियन मुंबई इंडियंस की जीत का जश्न बदरीनाथ धाम में भी खूब मनाया गया।

बदरीनाथ में मुंबई इंडियंस के मालिक अंबानी परिवार कुछ दिन पूर्व मैच का फाइनल जीतने की मन्नत को लेकर बदरीनाथ पहुंचे थे। ट्रोफी पर कब्जा करने के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र हरिअनंत ने बदरीनाथ के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह को फोन से मैसेज कर जीत के बारे में बताया और कहा वह जल्द ही जीत की ट्रॉफी लेकर बदरीनाथ में मत्था टेकने आएंगे।

बदरीनाथ ने पूरी की नीता अंबानी की मुराद
मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी की बदरीनाथ से मांगी गई मुराद पूरी हुई। इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी टीम मुंबई इंडियंस रविवार रात हुए फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हरा दूसरी बार आइपीएल चैंपियन बन गई।

शुक्रवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्‍‌नी नीता अंबानी ने आइपीएल के फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस की जीत के लिए बदरीनाथ मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना की थी। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विष्णु सहस्त्रनाम पाठ भी शुरू कराया है, जो कपाट बंद होने तक जारी रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें