फोटो गैलरी

Hindi Newsफाइटर है धोनी, उसे आपके सहारे की जरूरत हैः सौरव गांगुली

फाइटर है धोनी, उसे आपके सहारे की जरूरत हैः सौरव गांगुली

टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आलोचकों के निशाने पर हैं, इस बीच उनके बचाव में उतर आए हैं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली। गांगुली ने धोनी को फाइटर बताया है और कहा है कि मुश्किल समय में...

फाइटर है धोनी, उसे आपके सहारे की जरूरत हैः सौरव गांगुली
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 13 Oct 2015 04:06 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आलोचकों के निशाने पर हैं, इस बीच उनके बचाव में उतर आए हैं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली। गांगुली ने धोनी को फाइटर बताया है और कहा है कि मुश्किल समय में लोगों को उनके साथ खड़ा रहना चाहिए।

सौरव गांगुली ने इंस्टाग्राम पर धोनी और अपनी एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने धोनी के लिए एक भावुक पोस्ट भी लिखी है। गांगुली ने लिखा- 'मैं कुछ दिन पहले ईडन गार्डन्स मैदान पर धोनी से मिला। उसने मुझे बताया कि उसका अगला लक्ष्य भारत को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाना है। जब लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं वो शांति से खुद को तैयार कर रहा है एक बार फिर आपको गर्वान्वित करने के लिए।'

उन्होंने आगे लिखा- 'धोनी एक फाइटर है। अगर वो आपकी खुशी के लिए आपको गर्वान्वित करने के बारे (जो वो पहले भी कर चुका है) में इतना सोच रहा है तो आप कम से कम उसके साथ तो खड़े हो सकते हैं जब उसे आपकी जरूरत है। धोनी में विश्वास रखिए। वो पहले ही विपरीत परिस्थितियों से लड़ चुका है और एक बार फिर लड़ेगा।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें