देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: PM अमेरिका की लीडिया डेविस को 'मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज' लंदन में आतंकियों ने सरेआम ब्रिटिश सैनिक का सिर काटा लड़की ने लगाई फांसी, वेबकैम पर लाइव देखता रहा मंगेतर UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
भारत-'ए' की पारी 230 रनों पर सिमटी
ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया), एजेंसी
First Published:17-06-12 10:51 AM
दाएं हाथ के बल्लेबाज जलज सक्सेना (61) के अर्धशतक की बदौलत भारत-'ए' टीम ने अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को वेस्टइंडीज-'ए' के खिलाफ अपनी पहली पारी में 230 रन बनाए।
दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में बिना कोई नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज केरन पॉवेल (16) और क्रेग ब्राथवेट (13) नाबाद हैं।
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से कप्तान चेतेश्वर पुजारा 33, अजिंक्य रहाणे और मनोज तिवारी 32-32, रिद्धिमान साहा 27, रोहित शर्मा 12, अभिनव मुकुंद 10 और रॉबिन बिष्ट पांच रन बनाकर आउट हुए।
अक्षय डारेकर और परविंदर अवाना खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे, वहीं शमी अहमद आठ रन पर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से जोनाथन कार्टर और देवेंद्र बीशु ने तीन-तीन विकेट झटके। डीलन जॉनसन, केविन मैक्लीन और वीरस्वामी परमौल के खाते में एक-एक विकेट गया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
