आडवाणी से मिलेंगे आरएसएस प्रमुख भागवत
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
चर्चित अमेरिकी पत्रकार हेस्टिंग की दुर्घटना में मौत
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
तालिबान से वार्ता पहला महत्वपूर्ण कदमः ओबामा
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
भारत-'ए' की पारी लड़खड़ाई
किंग्सटन (सेंट विंसेंट), एजेंसी
First Published:12-06-12 12:08 PM
Last Updated:12-06-12 12:10 PM
तीन मैचों की अधिकृत चार दिवसीय सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को वेस्टइंडीज-'ए' क्रिकेट टीम की ओर से रखे गए 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत-'ए' टीम की पारी लड़खड़ा गई है। भारत ने 57 रन के कुल योग पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं।
दिन का खेल खत्म होने तक मनोज तिवारी (15) और रोहित शर्मा (8) नाबाद लौटे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 30 रन के कुल योग पर अपने चार विकेट गंवा दिए, जिनमें सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (5), शिखर धवन (8), अभिनव मुकुंद (8) और कप्तान चेतेश्वर पुजारा (एक) के विकेट शामिल थे।
वेस्टइंडीज की ओर से दूसरी पारी में चारों विकेट डिलन जॉनसन के खाते में गया।
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में जोनाथन कार्टर के 74 और डोनोवन पैगन के 67 रनों की बदौलत 204 रन बनाए थे। कैरेबियाई टीम को पहली पारी में 15 रनों की बढ़त हासिल हुई है। वेस्टइंडीज की ओर से दूसरी पारी में क्रेग ब्रैथवेट 21, काएल कॉर्बिन 16, जस्टिन गुलिएन छह, क्रूमाह बोनर पांच और वीरस्वामी परमौल दो रन बनाकर आउट हुए। जॉनसन पांच रन पर नाबाद लौटे।
डेवन थॉमस, देवेंद्र बीशु और जेसन होल्डर खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए। भारत की ओर से दूसरी पारी में बाएं हाथ के स्पिनर अक्षय डारेकर ने सबसे अधिक छह, जबकि रोहित शर्मा ने दो विकेट झटके। अशोक डिंडा और शमी अहमद के खाते में एक-एक विकेट गया। उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए थे, जबकि इसके जवाब में भारत की पहली पारी 202 रनों पर ही सिमट गई थी।
कार्टर ने 97 गेंद की अपनी पारी में सात चौके लगाए। अशोक डिंडा ने उसे पवेलियन भेजा। वहीं पेगन ने 72 गेंद का सामना करके चार चौके और चार छक्के जड़े। उसे डारेकर ने आउट किया। डारेकर ने 24 ओवर में सिर्फ 67 रन देकर छह विकेट लिए।
जीत के लिए आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भी भारत की शुरूआत बेहद खराब रही। स्कोर बोर्ड पर जब सिर्फ 30 रन टंगे थे तब चार शीर्ष बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। चारों में से कोई भी दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। जॉनसन ने पुजारा को विकेट के पीछे लपकवाया जबकि दो बल्लेबाजों को स्टम्प आउट किया और एक पगबाधा आउट हुआ।
उसने नौ ओवर में सिर्फ 20 रन देकर चार विकेट लिए जिससे मेजबान टीम की सीरीज में बराबरी की उम्मीदें बंध गई है। भारत ए ने पहला मैच दो विकेट से जीता था।

10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल