मंगलवार, 21 मई, 2013 | 01:57 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा भारत ए
किंग्सटाउन, एजेंसी
First Published:08-06-12 02:29 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सीरीज के पहले मैच में मिली रोमांचक जीत के बावजूद भारत ए को शनिवार से वेस्टइंडीज ए के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे अनधिकत क्रिकेट टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार करना होगा।
    
भारतीय कप्तान चेतेश्वर पुजारा इस मैच के जरिये सीरीज अपनी झोली में डालना चाहेंगे। ब्रिजटाउन में पहले मैच में पुजारा ने दोनों पारियों में अर्धशतक जमाया था।
   
जीत के लिए 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 68 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पुजारा ने कप्तानी पारी खेलते हुए भारत को रोमांचक जीत दिलाई।
     
पहली पारी में 50 रन बनाने वाले पुजारा ने दूसरी पारी में नाबाद 96 रन बनाए। उन्होंने 10वें नंबर के बल्लेबाज शमी अहमद (27) के साथ 73 रन की साझेदारी की। पुजारा के अलावा रोहित शर्मा ने 94 और 23 रन बनाए। वहीं मनोज तिवारी (40) और विकेटकीपर रिधिमान साहा (56) ने भी उपयोगी पारियां खेली।
     
भारत के लिए चिंता का सबब हालांकि शीर्षक्रम का प्रदर्शन है। दोनों सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद और शिखर धवन अच्छी शुरूआत देने में नाकाम रहे हैं। अजिंक्य रहाणे तीसरे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।
     
पुजारा ने हालांकि टेस्ट टीम में चयन की ओर कदम बढ़ाते हुए बेहतरीन पारियां खेली। भारतीय गेंदबाजों ने भी उम्मीदों पर खरे उतरते हुए मेजबान को 252 और 210 रन पर आउट किया। भुवनेश्वर कुमार और शफी अहमद ने पांच-पांच विकेट लिए जबकि लेग स्पिनर राहुल शर्मा और रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभाला।
    
भारत ए के सबसे अनुभवी गेंदबाज अशोक डिंडा हालांकि फॉर्म के लिए जूझते नजर आये। दूसरी ओर वेस्टइंडीज ए इस मैच को जीतकर सीरीज रोमांचक बनाए रखना चाहेगी। उसके बल्लेबाजों ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया।
    
सलामी जोड़ी क्रेग ब्रेथवेट और लैंडल सिमंस पर अच्छी शुरूआत का जिम्मा रहेगा। डेवन स्मिथ, एन बोनेर और कप्तान वीरास्वामी पेरमुल पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी रहेगी। गेंदबाजी में डेलोर्न जॉनसन, जैसन होल्डर और जोनाथन कार्टर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पहले मैच में विकेट नहीं ले सके लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू भी फॉर्म में लौटना चाहेंगे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°