फोटो गैलरी

Hindi Newsऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को झटके दिए

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को झटके दिए

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को यहां चाय तक अपना स्कोर 400 रन के पार पहुंचाया लेकिन मेजबान टीम लंच के बाद चार विकेट चटकाने में सफल...

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को झटके दिए
Sun, 11 Nov 2012 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को यहां चाय तक अपना स्कोर 400 रन के पार पहुंचाया लेकिन मेजबान टीम लंच के बाद चार विकेट चटकाने में सफल रही।
    
दक्षिण अफ्रीका ने लंच के बाद 52 रन पर चार विकेट चटकाए जिसमें जाक कैलिस का विकेट भी शामिल है जिन्होंने 147 रन की पारी खेली। उन्होंने 274 गेंद की अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का मारा। टीम हालांकि इसके बावजूद चाय तक सात विकेट पर 434 रन बनाने में सफल रही।
    
चाय के विश्रम के समय डेल स्टेन 15 जबकि पदार्पण कर रहे रोरी क्लेनवेल्ट एक रन बनाकर खेल रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया ने लंच के बाद जल्द ही कैलिस को पवेलियन भेजा। जेम्स पेटिनसन की गेंद पर गली में रोब क्वीनी ने उनका मैच लपका। यह कैलिस के करियर का 44वां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां शतक है। इसके साथ ही यह ऑलराउंडर सर्वाधिक शतक जड़ने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे अधिक शतक केवल भारत के सचिन तेंदुलकर ने जड़े हैं।
     
कैलिस का यह स्कोर ब्रिस्बेन 1963 में एडी बारलो के 114 रन के बाद किसी दक्षिण अफ्रीकी का सर्वाधिक स्कोर है। पेटिनसन ने इसके बाद एबी डिविलियर्स को प्वाइंट पर डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराके अपना तीसरा विकेट हासिल किया। उन्होंने 40 रन बनाए।
     
पीटर सिडल ने वर्नेन फिलेंडर (11) की पारी का अंत किया। जाक एडोल्फ (31) चाय के विश्रम से कुछ समय पहले स्पिनर नाथन लियोन का शिकार बने। उन्होंने क्वीनी को कैच थमाया। चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए जेपी डुमिनी बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।
    
इससे पूर्व पहले सत्र में अमला ने स्लिप के ऊपर से चौक्का जड़कर पिछली चार पारियों में तीसरा और कुल 17वां शतक पूरा किया। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज अमला को पीटर सिडल की गेंद पर पगबाधा आउट दिया गया। टीवी रीप्ले में हालांकि लगा कि गेंद विकेट से ऊपर से जा रही थी। उन्होंने हालांकि असद राउफ के फैसले को तीसरे अंपायर को रैफर नहीं किया। अमला ने 244 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा।
    
अमला ने कैलिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 165 रन जोड़े। शनिवार का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद मेजबान टीम को दूसरी नई गेंद से जल्द विकेटों की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह अपने पिछले स्कोर में 102 रन जोड़कर अपनी स्थिति मजबूत की।
     
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने काफी परेशान किया जिससे घरेलू टीम ऐसे मैदान पर मुश्किल स्थिति में घिर गई हैं जहां पिछले 24 साल में उसे कोई नहीं हरा पाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें