फोटो गैलरी

Hindi Newsचंद्रपाल और गेल ने जमाये शतक

चंद्रपाल और गेल ने जमाये शतक

शिवनारायण चंद्रपाल और क्रिस गेल के शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी स्थिति और मजबूत कर...

चंद्रपाल और गेल ने जमाये शतक
Fri, 22 Mar 2013 02:08 PM
ऐप पर पढ़ें

शिवनारायण चंद्रपाल और क्रिस गेल के शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में आठ विकेट पर 381 रन बनाकर 206 रन की बढ़त ले ली थी। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 175 रन बनाये थे। मार्लोन सैमुअल्स सुबह पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

गेल ने 15वां शतक जमाते हुए 101 रन बनाये। वह लंच के पहले प्रोस्पर उत्सेया का शिकार हुए। अपना 148वां टेस्ट खेल रहे चंद्रपाल ने पांचवें विकेट के लिये दिनेश रामदीन के साथ 173 रन जोड़े। रामदीन 86 रन बनाकर ग्रीम क्रेमर का शिकार हुए।

चंद्रपाल भी 108 रन बनाने के बाद उत्सेया की गेंद पर विलियम्स को कैच देकर लौटे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर शेन शिलिंगफोर्ड चार और टिनो बेस्ट 11 रन बनाकर खेल रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें