मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे मनमोहन, ओबामा
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:15-06-12 11:45 AM
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा वैश्विक विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। यह जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है।
ओबामा ने मनमोहन सिंह से गुरुवार को फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता के अनुसार, दोनों नेता यूरोजोन और अन्य स्थानों पर अर्थव्यवस्था पर लगातार बने खतरे के मद्देनजर वैश्विक अर्थव्यवस्था की मजबूती के उपायों के महत्व पर सहमत हुए हैं।
दोनों नेता 18-19 जून को मेक्सिको के लॉस कैबोस में जी-20 समूह की सफल शिखर बैठक के लिए भी मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। यह शिखर बैठक यूरोपीय कर्ज संकट पर केंद्रित हो सकती है।
ओबामा ने बुधवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष वान रोमपुय और मेक्सिको के राष्ट्रपति फेलिप काल्डेरॉन से भी अलग-अलग बात की और यूरोप के आर्थिक हालात तथा लॉस कैबोस शिखर बैठक की तैयारियों के बारे में चर्चा की।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
