शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 02:05 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
पीएम करेंगे बठिंडा रिफाइनरी का उद्घाटन
बठिंडा, एजेंसी
First Published:27-04-12 12:34 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चार अरब डॉलर की लागत से बनी रिफाइनरी का शनिवा को उद्घाटन करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प (एचपीसीएल) तथा स्टील क्षेत्र के दिग्गज लक्ष्मी एन मित्तल की निवेश कंपनी की संयुक्त उद्यम इकाई ने यह रिफाइनरी बनायी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लि. (एचएमईएल) की 90 लाख टन क्षमता वाली रिफाइनरी 28 अप्रैल को देश को समर्पित की जाएगी। इस सिलसिले में शहर के समीप फुलोखारी गांव में 11.30 बजे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

पेट्रोलियम मंत्री एस जयपाल रेड्डी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के समारोह में उपस्थित रहने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मित्तल तथा एचएमईएल के चेयरमैन एसराय चौधरी तथा एचपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

मित्तल ने बठिंडा रिफाइनरी के जरिये पहली बार कच्चे तेल की रिफाइनरी में कदम रखा है। अबतक सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के साथ उनकी संयुक्त उद्यम इकाई तेल एवं गैस उत्खनन कार्य में लगी थी।

एचपीसीएल तथा मित्तल एनर्जी इनवेस्टमेंट पीटीई लि. दोनों की रिफाइनरी में 49-49 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि दो प्रतिशत हिस्सेदारी वित्तीय संस्थानों के पास है। इस रिफाइनरी के जरिये उत्तर भारत में ईंधन की बढ़ती जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°