उत्तराखंड की तबाही में मरने वालों की संख्या हजारों में
रुपया अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर
बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह और राजनाथ हैं चालाक लोमड़ी: सुधीन्द्र ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
कोका कोला ने मांगी चीन के लोगों से माफी
बीजिंग, एजेंसी
First Published:05-05-12 03:57 PM
शीतलपेय बनाने वाली कंपनी कोका कोला ने अपने कुछ उत्पादों में क्लोरीन मिलने की खबर के बाद अपने व्यवहार को लेकर क्षमा मांगी है। यह जानकारी समाचार पत्र चाइना डेली ने शनिवार को दी।
यह घटना फरवरी में हुई थी। बोतल को साफ करने वाले जल में क्लोरीन की कुछ मात्रा मिलाई गई थी और इसका कुछ अंश पेय बनाने वाले जल में भी मिल गया था।
कम्पनी ने दो अप्रैल को अपने साइना वीबो माइक्रो ब्लॉग पर सूचना जारी की थी, जिसमें ग्राहकों को ऐसे उत्पाद को दूसरे उत्पाद से बदलने की पेशकश की गई थी लेकिन उनके पैसे की वापसी की पेशकश नहीं की गई थी। इससे लोग काफी नाराज हुए।
दूषित 1,20,000 पेटियों में से 76 हजार का वितरण शांक्सी प्रांत में किया गया था। अमेरिकी कम्पनी के चीन और दक्षिण कोरिया कारोबार के अध्यक्ष डैविड जी. ब्रूक्स ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस खेप वाले उत्पाद को समुचित निगरानी अधिकारियों के सामने नष्ट कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कम्पनी के लिए क्षमा मांगना जरूरी था, क्योंकि कम्पनी ने तुरंत ऐसा नहीं किया और इस घटना को लेकर असंगत बयान जारी करती रही। उन्होंने कहा कि कम्पनी की शांक्सी शाखा के महाप्रबंधक को हटा दिया गया है।
02

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
