फोटो गैलरी

Hindi Newsसेंसेक्स में दर्ज की गई 414 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में दर्ज की गई 414 अंकों की गिरावट

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 414.13 अंकों की गिरावट के साथ 25,480.84 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 118.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,602.60 पर बंद...

सेंसेक्स में दर्ज की गई 414 अंकों की गिरावट
एजेंसीFri, 01 Aug 2014 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 414.13 अंकों की गिरावट के साथ 25,480.84 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 118.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,602.60 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 141.05 अंकों की गिरावट के साथ 25,753.92 पर खुला और 414.13 अंकों या 1.60 फीसदी तेजी के साथ 25,480.84 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,862.68 के ऊपरी और 25,459.13 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 58.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,662.50 पर खुला और 118.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,602.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,716.70 के ऊपरी और 7,593.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 73.86 अंकों की गिरावट के साथ 9114.33 पर और स्मॉलकैप 98.45 अंकों की गिरावट के साथ 9890.97 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही।

उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.27 फीसदी), तेल एवं गैस (2.16 फीसदी), धातु (1.90 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.90 फीसदी) और बिजली (1.87 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें