29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
केरल में बिजली 30 फीसदी महंगी हुई
तिरुवनंतपुरम, एजेंसी
First Published:26-07-12 06:08 PM
केरल में बिजली की कीमतों में सभी वर्गों में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इससे राज्य का घरेलू तथा गैर घरेलू हर प्रकार का उपभोक्ता प्रभावित हुआ है। राज्य बिजली नियामक आयोग (एसईआरसी) ने बिजली की दरों को बढ़ाने की घोषणा की। साथ ही एसईआरसी ने सिंगल फेज कनेक्शन के लिए 20 तथा तीसरे फेज के लिए 60 रुपये का निश्चित शुल्क तय किया है। नई दरें पहली जुलाई से लागू हो गई हैं। बिजली के दाम ऐसे बढ़ाए गए हैं जब केरल गंभीर बिजली संकट से जूझ रहा है। एसईआरसी की विज्ञप्ति के अनुसार बिजली की दरों में 35 से डेढ़ रुपये प्रति यूनिट का इजाफा हुआ है। 500 यूनिट से अधिक के लिए यह दर 6.50 रुपये प्रति यूनिट होगी। हाई टेंशन उपभोक्ताओं के लिए दरें 2.70 रुपये यूनिट से बढ़कर 4.10 रुपये यूनिट हो जाएंगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
