न्यूजीलैंड में चार भारतीयों पर लगा गैंगरेप का आरोप संप्रग ने पीएम पद के महत्व को कम किया: जेटली चीनी प्रधानमंत्री का पाकिस्तान दौरा, मोबाइल सेवाएं ठप मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ गोपनीय तरीके से यरवडा जेल भेजे गए संजय दत्त चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार
रिजर्व बैंक के रुख से कार, रीयल्टी कंपनियां निराश
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-06-12 05:34 PM
नीतिगत ब्याज दरों में कटौती नहीं करने के रिजर्व बैंक के निर्णय से कार निर्माताओं तथा जमीन-जायदाद के कारोबार से जुड़ी कंपनियां निराश हैं।
मारुति सुजुकी, हुंदै, जनरल मोटर्स, हीरानंदानी कंस्ट्रक्शन तथा सीएचडी डेवलपर्स समेत कई कंपनियों ने कहा कि पहले से उच्च ब्याज दर एवं अन्य समस्याओं से परेशान क्षेत्र को नीतिगत ब्याज दरों में कटौती से वृद्धि को गति देने में मदद मिलती।
मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक, बिक्री तथा विपणन, मयंक पारीख ने कहा कि दरों को पूर्व स्तर पर बरकरार रखने से निराशा हुई है। कार उद्योग के लिये यह बेहद महत्वपूर्ण है कि ब्याज दरों में कमी हो, क्योंकि 70 प्रतिशत बिक्री कर्ज के जरिये ही होती है।
उन्होंने कहा कि मांग में नरमी बनी रहेगी क्योंकि धारणा अभी भी कमजोर है। इसी प्रकार का विचार प्रकट करते हुए हुंदै मोटर इंडिया इंडिया लि़ के निदेशक, विपणन तथा बिक्री, अरविंद सक्सेना ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर धीमी हो रही है, उद्योग उम्मीद कर रहा था कि रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह दु:खद है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
