बुधवार, 22 मई, 2013 | 00:44 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बीमा कंपनियां 300 करोड़ की कर चोरी की जांच होगी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:19-07-12 09:10 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बीमा कपंनियां करीब 300 करोड़ रुपए की सेवा-कर चोरी के मामले में जांच के घेरे में हैं। केंद्रीय उत्पाद शुल्क जांच महानिदेशालय (डीजीसीईआई) ने कई बीमा कंपनियों की सेवा कर चोरी पर शिकायत के बाद यह जांच शुरू कराई है।

डीजीसीईआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा बीमा कंपनियों द्वारा कर चोरी की घटना सामने आई है। अधिकारी जांच कर रहे हैं। अधिकारी ने बिना उक्त कंपनियों का नाम जाहिर किए कहा अब तक की जांच में कम से कम 300 करोड़ रुपए की कर चोरी का पता लगा है। जांच चल रही है और यह राशि बढ़ सकती है।

उसने कहा कि कई ऐसे मामले सामाने आए जिनमें कंपनियों ने कर बचाने के लिए कुल बेची गई पालिसी या उनके नवीकरण का गलत आंकड़ा दिया है। बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकार (इरडा) के मुताबिक जीवन, गैर जीवन और स्वास्थ्य समेत पूरे बीमा उद्योग की कुल सालाना प्रीमियम आय करीब 3.5 लाख करोड़ रुपए है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°