रविवार, 19 मई, 2013 | 12:50 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
जुलाई में मारुति की बिक्री 9.2 प्रतिशत बढी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-08-12 07:14 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
देश की अग्रणी यात्री कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मानेसर स्थित संयंत्र में तालाबंदी के बावजूद जुलाई माह में कंपनी एक साल पहले की इसी अवधि के 75300 के मुकाबले 9.2 प्रतिशत अधिक 82 हजार 234 गाडियां बेचने में सफल रही है।
 प्रबंधन और श्रमिकों के बीच असंतोष और हिंसक घटनाओं के बाद मानेसर संयंत्र में 21 जुलाई से तालाबंदी है। जुलाई माह में कंपनी ने घरेलू बाजार में 71 हजार 24 कार बेचीं। यह संख्या एक साल पहले के 66504 के मुकाबले 6.8 प्रतिशत अधिक है।

माह के दौरान कंपनी की सेडान डिजायर की जोरदार मांग रही। इसकी बिक्री चार गुना बढकर 11413 कार रही। छोटी कारों में मारुति 800, अल्टो, ए.स्टार और वैगन की बिक्री 23.7 गिरकर 28 हजार 998 रह गई। मारुति की स्विफ्ट भी जुलाई के दौरान ग्राहकों की अच्छी पंसद रही। इसके अलावा एस्टिलो और रिट्ज की भी मांग रही। इनकी कुल बिक्री 73.2 प्रतिशत बढ़कर 15 हजार 759 पर पहुंच गई। मध्यम आकार की सेडान एसएक्सचार की बिक्री 70.5 प्रतिशत गिरकर 679 रह गई। कंपनी ने लक्जरी वर्ग में किजाशी माडल की महज दो कारें बेचीं। जुलाई माह में निर्यात 27.4 प्रतिशत बढ़कर 8796 से 11210 कार पर पहुंच गया।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°