मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
न्यूयॉर्क, एजेंसी
First Published:17-05-12 08:18 PM
अरबपति भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपने मुंबई स्थित 27 मंजिला घर अंटालिया को हिंदुस्तानी दिल से लैस आधुनिक आशियाना और विश्व में हमारा इकलौता घर करार दिया।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस चार लाख वर्ग फुट वाले अंबानी के इस महल और उसकी विषयवस्तु के दीवाने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी हैं। पिछले साल वैनेटी फेयर मैगजीन ने पिछले नवंबर में नीता अंबानी का साक्षात्कार लिया था और अपने जून के संस्करण में अंटालिया के अंदर के कुछ चित्र प्रकाशित करेगी।
वास्तुशास्त्र के मुताबिक नहीं होने की वजह से अंबानी परिवार के अपने घर में नहीं जाने के अटकलों के विपरीत नीता ने कहा कि वे पिछले साल सितंबर महीने में अपने घर में चले गये थे और मीडिया की कुछ रिपोर्टों में उनके घर को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया।
अपने लेख द टॉक ऑफ मुंबई में नीता ने लिखा कि यह पहली बार है जब मैं अपने घर के बारे में बात कर रही हूं। मैं कहूंगी कि मीडिया ने इस संबंध में बढ़ा चढ़ाकर रिपोर्ट दी गई थी। उन्होंने कहा कि हम दो महीने पहले चले गये थे। और तब यह चारों तरफ कहा जा रहा था कि हम नहीं गये हैं। हिंदुस्तानी दिल से लैस यह आधुनिक घर है। पूरे विश्व में यह हमारा इकलौता घर है। नीता ने कहा कि यह पूरा घर सूर्य और कमल की विषयवस्तु पर आधारित है। इमारत में सूर्य और कमल का आकार बनाने के लिये उत्कृष्ट सामानों जैसे दुर्लभ लकड़ी, संगमरमर और क्रिस्टल का इस्तेमाल किया गया है।

10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल