रविवार, 19 मई, 2013 | 08:35 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
अगस्त के अंत तक बेड़े में शामिल होगा ड्रीमलाइनर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:19-08-12 06:45 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
एयर इंडिया को आशा है कि नए बोइंग-787 ड्रीमलाइनर को इस महीने के अंत में बेड़े में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि विमान को भारत के लिए उड़ान भरने की नियामक मंजूरी मिल गई है। इस घटनाक्रम से वाकिफ एयर इंडिया के एक अधिकारी के अनुसार हमारे पहले 787 ड्रीमलाइनर को संघीय उड्डयन प्रशासन से उड़ान मंजूरी मिल गई है। पायलटों, इंजीनियरों और चालक दल के अन्य सदस्यों का एक दल जल्द ही अमेरिका के लिए रवाना होगा।


अधिकारी ने कहा कि हमें आशा है कि लगभग सप्ताह भर में विमान भारत पहुंच जाएगा। अधिकारी के अनुसार, इस विमान के प्रबंधक व संचालन निदेशक जैसे कुछ शीर्ष अधिकारी विमान से सम्बंधित औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पहले से अमेरिका में हैं।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के उस प्रस्ताव को तीन अगस्त, 2012 को मंजूरी दे दी थी, जिसके तहत मंत्रालय को विलंब-मुआवजा समाधान समझौते पर हस्ताक्षर के बाद 27बी-787 विमान की आपूर्ति लेने की अनुमति मिल गई है। ऑल निप्पन एयरवेज और जापान एयरलाइंस के बाद एयर इंडिया ईंधन कुशल और पर्यावरण अनुकूल विमान प्राप्त करने वाली तीसरी वैश्विक विमानन कंपनी होगी।

एयर इंडिया ने बोइंग के साथ हुए 68 विमानों के सौदे के तहत 2006 में 27 बोइंग 787 विमानों के आर्डर दिए थे। एयर इंडिया को मई 2008 में ही आपूर्ति प्राप्त होने वाली थी, लेकिन विनिर्माण में विलंब सहित कई कारणों से आपूर्ति में देरी हुई और अब महीने के अंत में आपूर्ति प्राप्त हो रही है।

विमान की सितंबर 2008 से अक्टूबर 2011 तक आपूर्ति की जानी थी। लेकिन डिजाइन व उत्पादन से संबंधित खास मुद्दों के कारण विलंब हुआ और अब इसे जून 2012 से मार्च 2016 के बीच आपूर्ति किया जाना है।

विमानन कंपनी ने ईंधन बचाने, चालक दल के सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए 787 ड्रीमलाइनर विमान को घरेलू मार्गो पर उड़ाने तथा चुनिंदा घरेलू एवं विदेशी मार्गो पर उड़ाकर अपने जाड़े के उड़ान कार्यक्रम में लचीलापन लाने की योजना बनाई है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°