फोटो गैलरी

Hindi Newsसेंसेक्स में दर्ज की गई 58 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में दर्ज की गई 58 अंकों की गिरावट

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57.95 अंकों की गिरावट के साथ 27,506.71 पर और निफ्टी 15.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,319.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज...

सेंसेक्स में दर्ज की गई 58 अंकों की गिरावट
एजेंसीThu, 28 May 2015 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57.95 अंकों की गिरावट के साथ 27,506.71 पर और निफ्टी 15.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,319.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 54.65 अंकों की तेजी के साथ 27,619.31 पर खुला और 57.95 अंकों या 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 27,506.71 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,666.37 के ऊपरी और 27,354.35 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.10 अंकों की तेजी के साथ 8,345.70 पर खुला और 15.60 अंकों या 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 8,319.00 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,364.50 के ऊपरी और 8,270.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 56.43 अंकों की गिरावट के साथ 10,560.04 पर और स्मॉलकैप 17.37 अंकों की गिरावट के साथ 11,145.04 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई।

उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.31 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.67 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.41 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.20 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.17 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के पांच सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (1.31 फीसदी), बैंकिंग (0.51 फीसदी), धातु (0.38 फीसदी), रियल्टी (0.15 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.05 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें