फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी की जापान यात्रा से व्यापार हो सकता है 50 अरब डॉलर

मोदी की जापान यात्रा से व्यापार हो सकता है 50 अरब डॉलर

उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर आफ कामर्स ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से और अधिक जापानी कंपनियां भारत में निवेश को प्रोत्साहित होंगी तथा 2019-2020 तक द्विपक्षीय व्यापार...

मोदी की जापान यात्रा से व्यापार हो सकता है 50 अरब डॉलर
एजेंसीTue, 02 Sep 2014 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर आफ कामर्स ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से और अधिक जापानी कंपनियां भारत में निवेश को प्रोत्साहित होंगी तथा 2019-2020 तक द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

मोदी तथा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं जिससे भारत व जापान का द्विपक्षीय व्यापार 2019-2020 तक बढ़कर 50 अरब डॉलर हो सकता है। चैंबर ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से कहा है कि भारत व जापान के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2013-14 के आखिर में 16.31 अरब डॉलर रहा था।

पीएचडी चैंबर के अध्यक्ष शरद जयपुरिया ने कहा कि इस समय लगभग 1,000 जापानी कंपनियां भारत में 70 ढांचागत परियोजनाओं में काम कर रही हैं। दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा परियोजना में जापान ने अब तक 4.5 अरब डॉलर का निवेश किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें