फोटो गैलरी

Hindi Newsतेज रफ्तार से बढ़ेगा भारतअमेरिका रक्षा व्यापार

तेज रफ्तार से बढ़ेगा भारत-अमेरिका रक्षा व्यापार

भारत व अमेरिका रक्षा क्षेत्र सहयोग की व्यवस्था संबंधी समझौते को 10  साल के लिए और बढ़ाने वाले हैं। अमेरिकी विशेषज्ञों का मानना है कि आगे दोनों देशों के बीच रक्षा व्यापार काफी तेजी से बढ़ने की...

तेज रफ्तार से बढ़ेगा भारत-अमेरिका रक्षा व्यापार
एजेंसीSun, 25 Jan 2015 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत व अमेरिका रक्षा क्षेत्र सहयोग की व्यवस्था संबंधी समझौते को 10  साल के लिए और बढ़ाने वाले हैं। अमेरिकी विशेषज्ञों का मानना है कि आगे दोनों देशों के बीच रक्षा व्यापार काफी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। एक शीर्ष अमेरिकी सांसद ने जोर देकर कहा है कि भारत अमेरिका रणनीतिक संबंधों में रक्षा एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

ताकतवर सैन्य सेवा समिति के चेयरमैन मैक थार्नबेरी ने कहा कि आज भारत सिर्फ दक्षिण एशिया में एक महत्वपूर्ण ताकत है,  बल्कि यह दुनिया की एक बड़ी ताकत है। दोनों देशों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर एक साथ काम करने के काफी अवसर हैं। थॉर्नबेरी कुछ साल पहले भारत यात्रा पर आए थे। वह मुंबई में उन स्थानों पर भी गए थे,  जो आतंकवादी हमलों का शिकार बने थे। उन्होंने कहा कि रक्षा दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण तत्व होगा।

कारनेगी एन्डाउमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के एशले टेलिस ने कहा कि भारत ने आखिर समझ लिया है कि अमेरिका की सैन्य प्रौद्योगिकी किसी से पीछे नहीं है। अमेरिका के साथ भारत का रक्षा व्यापार आने वाले बरसों में काफी तेज रफ्तार से बढ़ेगा। पिछले दस साल में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय रक्षा व्यापार लगभग शून्य से दस अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें