फोटो गैलरी

Hindi Newsपढ़िए आर्थिक समीक्षा 201415 की मुख्य बातें

पढ़िए आर्थिक समीक्षा 2014-15 की मुख्य बातें

वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2014-15 की मुख्य बातें इस प्रकार हैं- - सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 2015-16 में 8.1-8.5  फीसदी रहने का...

पढ़िए आर्थिक समीक्षा 2014-15 की मुख्य बातें
एजेंसीFri, 27 Feb 2015 03:51 PM
ऐप पर पढ़ें

वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2014-15 की मुख्य बातें इस प्रकार हैं-
- सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 2015-16 में 8.1-8.5  फीसदी रहने का अनुमान।
- वृद्धि दर दहाई अंक के मार्ग पर, आने वाले दिनों में 8-10 प्रतिशत वृद्धि संभव।
-  अप्रैल-दिसंबर 2014 के दौरान मुद्रास्फीति में गिरावट का रुक्षान।
-  चालू खाते का घाटा 2015-16 के दौरान घटकर करीब एक प्रतिशत पर आ जाएगा।
- राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में 4.1 प्रतिशत रखने का लक्ष्य कायम, आगे इसे जीडीपी के 3 प्रतिशत तक सीमित करने का लक्ष्य।
- राजकोषीय पुनर्गठन के लिए प्रतिबद्धता, राजस्व बढाने के प्रयास पर जोर।
- आगे नये सुधार की तैयारी, जीएसटी, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण से बाजी मारी जा सकती है।
- खाद्यान्न उत्पादन 2014-15 में 25.70 टन रहने का अनुमान, पिछले पांच साल के औसत में 85 लाख टन अधिक हो जाएगा।
- नीति आयोग, 14वां वित्त आयोग राजकोषीय संघवाद को बढ़ाएगा।
- वाह्य क्षेत्र मजबूत हो रहा है।
- मेक इन इंडिया और स्किलिंग इंडिया के बीच संतुलन बनाने की जरूरत।
- विश्व व्यापार संगठन में सेवा क्षेत्र के समक्षौते बाजार पहुंच की बाधाएं दूर करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण।
- निवेश बढ़ाने के लिए पीपीपी माडल को जीवंत बनाने की जरूरत।
- विनिर्माण और सेवा क्षेत्र आर्थिक-वृद्धि के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें