फोटो गैलरी

Hindi Newsak jain replaces anita kapoor as a cbdt chairman

एके जैन सीबीडीटी के कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त

वरिष्ठ राजस्व अधिकारी ए के जैन को सोमवार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सीबीडीटी की चेयरपर्सन अनिता कपूर के सेवानिवृत्त होने के बाद यह नियुक्ति की...

एके जैन सीबीडीटी के कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त
एजेंसीMon, 30 Nov 2015 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

वरिष्ठ राजस्व अधिकारी ए के जैन को सोमवार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सीबीडीटी की चेयरपर्सन अनिता कपूर के सेवानिवृत्त होने के बाद यह नियुक्ति की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय राजस्व सेवा के 1978 बैच के अधिकारी जैन सीबीडीटी के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वह फिलहाल सीबीडीटी के सदस्य (कार्मिक एवं सतर्कता) हैं।

इस बीच, सेवानिवृत्त हुई कपूर को वित्त मंत्रालय में छह माह के लिए कर सुधार पर सलाहकार नियुक्त किया गया है। सेवानिवृत्ति के बाद उनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश भी सोमवार को जारी किया गया।

कपूर मंत्रालय के करदाता सेवाओं में सुधार के प्रयासों में सहयोग करेंगी। आयकर विभाग के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय सीबीडीटी में चेयरमैन के अलावा छह सदस्य हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें