फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत में भूमि अधिग्रहण एक मुश्किल काम: पनगढ़िया

भारत में भूमि अधिग्रहण एक मुश्किल काम: पनगढ़िया

भारत में भूमि अधिग्रहण को काफी मुश्किल काम बताते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने शनिवार को कहा कि कोई नया शहर बनाना हो अथवा कोई बड़ी परियोजना लगानी हो इनके लिए भूमि अधिग्रहण में पांच...

भारत में भूमि अधिग्रहण एक मुश्किल काम: पनगढ़िया
एजेंसीSat, 01 Aug 2015 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत में भूमि अधिग्रहण को काफी मुश्किल काम बताते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने शनिवार को कहा कि कोई नया शहर बनाना हो अथवा कोई बड़ी परियोजना लगानी हो इनके लिए भूमि अधिग्रहण में पांच साल का समय तो आराम से लग जाता है।

समावेशी और वहनीय शहरीकरण पर आयोजित एक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश में भूमि की उपलब्धता बड़ी चुनौती है और यह देश में बड़ी बहस का मुद्दा बन गया है। उन्होंने कहा यदि आप नए शहर बनाना चाहते हैं तो आपको जमीन चाहिए। कारोबार फलने-फूलने के लिए भी जगह चाहिये और इसके लिए आपको मौजूदा शहरों के बीच भी जगह की जरूरत होगी।

पनगढ़िया ने कहा कुल मिलाकर शहर बनाना हो या दूसरी चीजों के लिए भूमि अधिग्रहण में करीब पांच साल तक का समय आसानी से लग जाता है। इतना समय तो तब लगता है जबकि भूमि अधिग्रहण में गैर-सरकारी संगठनों या न्यायिक प्रक्रिया अथवा किसी अन्य किस्म के विरोध की चुनौती नहीं हो और सामान्य प्रक्रिया चलती रहे। इस प्रकार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है।

उन्होंने कहा कि आसपास भूमि की कमी है, इस समस्या से निपटने के लिये एक तरीका यह है कि ऊंचे भवन बनाए जाएं लेकिन इसमें भी दिक्कतें हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय शहरों में लो फ्लोर स्पेस (एफएसआई) सूचकांक की नीति को चुना है और जिसका कारण किराया बहुत ज्यादा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें