फोटो गैलरी

Hindi Newsउपेंद्र फिर बोले, 102 सीटों पर चुनाव लड़े भाजपा

उपेंद्र फिर बोले, 102 सीटों पर चुनाव लड़े भाजपा

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर भाजपा को 102 सीटों पर चुनाव लड़ने की नसीहत दी है। कहा कि 102 सीटों के बाद बाकी बची 141 सीटों में...

उपेंद्र फिर बोले, 102 सीटों पर चुनाव लड़े भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Aug 2015 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर भाजपा को 102 सीटों पर चुनाव लड़ने की नसीहत दी है। कहा कि 102 सीटों के बाद बाकी बची 141 सीटों में लोजपा, रालोसपा व हम आनुपातिक रूप से चुनाव लड़े। कम से कम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे के सवाल पर कहा कि रालोसपा 67 सीटों पर दावा कर चुकी है। वैसे एनडीए की तैयारी सभी 243 सीटों पर है।

जदयू विधायक सह पूर्व मंत्री गौतम सिंह के रालोसपा में शामिल होने के मौके पर रालोसपा अध्यक्ष ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी पीएम के नाम पर ही चुनाव लड़ा जाना चाहिए। एनडीए को इसमें सफलता मिलेगी। रिजल्ट के बाद सीएम प्रत्याशी का चयन उपयुक्त होगा। वैसे महागठबंधन में नेताओं की कमी नहीं है। नीतीश कुमार के समकक्ष एनडीए में दो दर्जन नेता हैं। सीट शेयरिंग पर कहा कि अब तक औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। शीघ्र ही सीटों पर बातचीत हो जाएगी। विशेष पैकेज की सराहना की और कहा कि लालू-नीतीश नाहक ही इसकी आलोचना कर रहे हैं।

वहीं, गौतम सिंह ने कहा कि पहले से ही रालोसपा में आने की इच्छा थी। मुख्यमंत्री अपने रास्ते से भटक गए हैं। जिस जंगलराज व आतंकराज के खिलाफ हम सरकार में आए, उसके साथ रहकर जनता के बीच कैसे जाते। मिलन समारोह में विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश यादव, शंकर झा आजाद, राजकुमार सिंह, मनोज लाल दास मनु आदि मौजूद थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें