रालोसपा के कई नेता जदयू में हुए शामिल
रालोसपा के प्रदेश संगठन सचिव देवन कुमार रजक, मुजफ्फरपुर महानगर के अध्यक्ष भोला साहु व रालोसपा के पदाधिकारी रामबाबू पटेल एवं अजय पटेल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह के समक्ष जदयू की...
रालोसपा के प्रदेश संगठन सचिव देवन कुमार रजक, मुजफ्फरपुर महानगर के अध्यक्ष भोला साहु व रालोसपा के पदाधिकारी रामबाबू पटेल एवं अजय पटेल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह के समक्ष जदयू की सदस्यता ग्रहण की।
श्री सिंह ने नेताओं को पार्टी सदस्यता की रसीद दी। मंत्री श्याम रजक ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। यह जानकारी रविवार को पार्टी ने जारी बयान में दी। इसके मुताबिक श्री सिंह ने कहा कि देवन रजक मुजफ्फरपुर के एक सशक्त नेता हैं एवं इनके आने से जदयू बिहार में और मजबूत होगा। संजय कुमार सिंह, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल विधान परिषद, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, विधान पार्षद विजेन्द्र चौधरी, नवीन कुमार आर्या, चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, राजू गुप्ता मौजूद थे।