फोटो गैलरी

Hindi NewsCBSE 10वीं बोर्ड में 97.32 प्रतिशत छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 10वीं बोर्ड में 97.32 प्रतिशत छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस बार 97.32 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। लड़कियों ने इस बार फिर लड़कों को पछाड़ा है। कुल 97.82 प्रतिशत लड़कियां...

CBSE 10वीं बोर्ड में 97.32 प्रतिशत छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 May 2015 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस बार 97.32 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। लड़कियों ने इस बार फिर लड़कों को पछाड़ा है। कुल 97.82 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि 96.98 प्रतिशत लड़के पास हुए। पिछले साल कुल 98.87 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। पास होने वालों के प्रतिशत के लिहाज से तिरुअनंतपुरम का प्रतिशत सबसे अच्छा रहा। कुल 99.77 बच्चे यहां के पास हुए।


छात्र हिन्दुस्तान की वेबसाइट https://www.livehindustan.com/edu/results/ पर भी परिणाम संबंधित खबरें देख सकते हैं। साथ ही बोर्ड की साइट www.results.gov.in, www.cbseresults.nic.in और www.cbse.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तहत देशभर में 9000 से ज्यादा स्कूलों के 10वीं कक्षा के विद्यार्थी हर साल मार्च-अप्रैल के महीने में 10वीं बोर्ड की परीक्षा देते हैं। सीबीएसई देशभर की सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी की परीक्षा लेने वाली सबसे बड़ी संस्था है। सीबीएसई 10वीं बोर्ड के रिजल्ट पूरे देशभर में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य हैं।

सीबीएसई का मुख्यालय दिल्ली में है। सीबीएसई के तहत दस क्षेत्रीय कार्यालय (दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी, अजमेर, पंचकुला, इलाहाबाद, पटना, भुवनेश्वर, तिरुवनंतपुरम और देहरादून) आते हैं।

सबसे ज्यादा तिरुवनंतपुरम रीजन की छात्राएं पास
वैसे तो पूरे देश में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है लेकिन तिरुवनंतपुरम रीजन की बच्चियां सबसे आगे निकलीं। कुल 99.86 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। कुल संख्या के लिहाज से भी इसी रीजन ने टॉप किया है। रीजन के अनुसार पासिंग प्रतिशत इस प्रकार हैः

अजमेर रीजनः लड़कियां (98.75) लड़के (97.58)

पंचकुला रीजनः लड़कियां (98.86) लड़के (97.41)

दिल्ली रीजनः लड़कियां (97.23) लड़के (95.42)

गुवाहाटी रीजनः लड़कियां (86.52) लड़के (86.59)

चेन्नई रीजनः लड़कियां (99.19) लड़के (98.91)

तिरुवनंतपुरम रीजनः लड़कियां (99.86) लड़के (99.68)

इलाहाबाद रीजनः
लड़कियां (98.95) लड़के (98.22)

देहरादून रीजनः लड़कियां (98.35) लड़के (96.83)

भुवनेश्वर रीजनः
लड़कियां (97.73) लड़के (96.74)

पटना रीजनः लड़कियां (98.29) लड़के (98.00)

नोटः सभी आंकड़े प्रतिशत में हैं

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें