फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा ने 12 सीटों पर ठोका दावा, फैसला आज संभव

सपा ने 12 सीटों पर ठोका दावा, फैसला आज संभव

महागठबंधन में समाजवादी पार्टी को सीटें मिलने का मसला रविवार तक हल होने की उम्मीद है। सपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव ने दिल्ली में हुई महागठबंधन के नेताओं की बैठक के दौरान 12 सीटों की सूची...

सपा ने 12 सीटों पर ठोका दावा, फैसला आज संभव
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Aug 2015 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

महागठबंधन में समाजवादी पार्टी को सीटें मिलने का मसला रविवार तक हल होने की उम्मीद है। सपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव ने दिल्ली में हुई महागठबंधन के नेताओं की बैठक के दौरान 12 सीटों की सूची सौंपी है। इस मसले पर लालू प्रसाद ने आश्वासन दिया है कि नीतीश कुमार से बातचीत के पश्चात रविवार तक फैसला ले लेंगे।

रविवार को सपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 19 अगस्त को दिल्ली में महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई थी। जिसमें सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में उन्होंने लालू प्रसाद को 12 सीटों की सूची सौंपी थी। बताया कि इस मुद्दे पर शनिवार को दिन में भी उनकी बात लालू प्रसाद से हुई जिसमें उन्होंने रविवार तक सीटों पर फैसला ले लेने की बात कही है।

दावा किया कि 30 अगस्त को गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन की स्वाभिमान रैली में सपा के एक लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस रैली को मुलायम सिंह यादव भी संबोधित कर सकते हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान सुभाषचंद्र यादव, उमेश राय, देवेंद्र सिंह यादव, राजेश सिंह, गायत्री यादव आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें