फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा मामले में भाजपा खेल रही खेल: बशिष्ठ

सपा मामले में भाजपा खेल रही खेल: बशिष्ठ

प्रदेश जदयू अध्यक्ष व सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी मामले में भाजपा खेल खेल रही है। दबाव की राजनीति को हथकंडा बनाने में भाजपा माहिर है। जदयू व सपा नेतृत्व के बीच बातचीत में बाधा...

सपा मामले में भाजपा खेल रही खेल: बशिष्ठ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 05 Sep 2015 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश जदयू अध्यक्ष व सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी मामले में भाजपा खेल खेल रही है। दबाव की राजनीति को हथकंडा बनाने में भाजपा माहिर है। जदयू व सपा नेतृत्व के बीच बातचीत में बाधा डाल रही है। भाजपा का हर खेल फेल हो जाएगा। जनता परिवार के बीच गलतफहमी  दूर कर ली जाएगी। हमलोग आशावादी हैं।

डीएनए एकत्र करने के लिए शनिवार को पार्टी कार्यालय से 56 वाहनों को जिलों एवं प्रखंडों के लिए रवाना करने के दौरान श्री सिंह ये बातें कही। कहा कि किसी गलतफहमी या संवादहीनता की वजह से सपा अलग हुई है। संवादहीनता तो खत्म हो गई अब गलतफहमी भी दूर हो जाएगी। देश के सामने बड़ी चुनौती है। गैर भाजपावाद को आगे बढ़ना है। श्री सिंह ने कहा कि संघीय ढांचे में प्रधानमंत्री से कोई भी व्यक्ति कभी भी मिल सकता है। इससे किसी की प्रतिबद्धता प्रभावित नहीं होती और प्रधानमंत्री को पार्टी के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।

शनिवार को रवाना हुए वाहनों द्वारा 10 दिनों में हर प्रखंड से 2500 डीएनए सैंपल एकत्र किए जाएंगे। इसमें राजद व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी डीएनए सैंपल लिया जाएगा और वे भी इसमें मदद करेंगे। इसके साथ ही शनिवार को भी एक लाख डीएनए सैंपल डाक से पीएम कार्यालय के लिए भेजा गया। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री अब डीएनए के मुद्दे पर मौन हो गए हैं। फिर भी, शब्द वापसी अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर जदयू नेता संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, छोटू सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें