फोटो गैलरी

Hindi Newsधोती-पायजामा खोलने में लगे हैं लालू-नीतीश: रविशंकर

धोती-पायजामा खोलने में लगे हैं लालू-नीतीश: रविशंकर

भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा का पड़ाव शनिवार को शेरघाटी बना। परिवर्तन रथ पर सवार होकर आए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रात में करीब साढ़े आठ बजे यहां रंगलाल हाई स्कूल के मैदान में एक सभा को संबोधित...

धोती-पायजामा खोलने में लगे हैं लालू-नीतीश: रविशंकर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Aug 2015 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा का पड़ाव शनिवार को शेरघाटी बना। परिवर्तन रथ पर सवार होकर आए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रात में करीब साढ़े आठ बजे यहां रंगलाल हाई स्कूल के मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लालू-नीतीश की जोड़ी बिहार को बर्बाद करने पर तुली है। सूबे की सरकार कृषि से लेकर शिक्षा, स्वास्थ और बिजली तक तमाम मुद्दों पर नाकाम साबित हुई है। यही वजह है कि सूबे का विकास थम गया है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने केंद्र में सरकार बनाकर मोदी सरकार को कुर्ता तो पहना दिया, अब बिहार की जनता सूबे में भाजपा को सरकार बनाने का मौका देकर पायजामा-धोती पहनाएगी। लालू, नीतीश और कांग्रेस के लोग धोती खोलने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में परिवर्तन की हवा बह रही है। राजग के समर्थन में लोग हर जगह मुखर हो रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि बिहार की जनता दोबारा जंगल राज वालों को सरकार में नहीं आने देगी। अब विकास की बात करने वाले ही सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम में करीब तीन घंटे विलम्ब से पहुंचे भाजपा के शीर्ष नेताओं ने देर तक इंतजार करने के लिए लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

सभा को संबोधित करने वालों में पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह, सांसद सुशील सिंह, हरि मांझी, विधायक प्रेम कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंहा, स्थानीय भाजपा नेता डब्लु सिंह, बिलास सिंह, रमेश चंद्र, दीनानाथ पाठक, अरूण कुमार चंद्रवंशी, चिंटू सिंह, रामजय सिंह, पप्पू अग्रवाल, राजेश मालाकार, रालोसपा के राघवेंद्र नारायण यादव और विनय प्रसाद आदि भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें