रोहतासः बालाओं के डांस पर चलीं लाठियां
दारानगर गांव में रविवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता से आयी बालाओं ने डांस किया, तो भीड़ अनियंत्रित हो गयी। लाठियां चलने लगीं। इसमें करीब 12 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार...
दारानगर गांव में रविवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता से आयी बालाओं ने डांस किया, तो भीड़ अनियंत्रित हो गयी। लाठियां चलने लगीं। इसमें करीब 12 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दारानगर की दुर्गा पूजा समिति गांधी चौक ने रविवार की रात में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया था। दयाशंकर की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू हुआ। नृत्य-संगीत के इस कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने नृत्य का कार्यक्रम भी पेश किया। बंगाली बालाओं ने फिल्मी और भोजपुरी गीतों पर डांस किया। उनके डांस को देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे युवा भी ठुमके लगाने लगे।
इसी दौरान कार्यक्रम देखने आयी ग्रामीणों की भीड़ अनियंत्रित हो गई। मारपीट शुरू हो गई। लाठियां चलने लगीं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया कौशल्या देवी, पूर्व मुखिया नागेंद्र पटेल, पूर्व उपप्रमुख पद्युम प्रसाद व दिनेश मेहता ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर आनंद प्रकाश गुप्ता, ज्ञानेंद्र दूबे, गौतम गुप्ता, दीपक चौबे, अयोध्या चौधरी आदि गणमान्य लोग भी मौजूद थे।